उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

आगामी लोकसभा चुनाव को शांति और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने कमर कस ली है।मंगलवार को रूरा थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ रूरा कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव को शांति और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने कमर कस ली है।मंगलवार को रूरा थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ रूरा कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान टीम ने वाहनों को रोक रोककर उनकी सघन तलाई ली।टीम ने विभिन्न स्थानों से आने जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली।अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी,संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं की तलाशी आदि पर खास नजर रखी गई।इस दौरान किसी भी वाहन से कोई संदिग्ध सामग्री आदि नहीं मिली।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस अराजकता और अपराधियों पर पैनी नजर रखे हुए है।किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button