कानपुर देहात: सेवा संस्था की संस्थापक सचिव कंचन मिश्रा को भार्गव परशुराम सेवा समिति ने किया सम्मानित
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके सामाजिक योगदान को बताया उल्लेखनीय

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानपुर देहात जनपद मुख्यालय की प्रमुख संस्था भार्गव परशुराम सेवा समिति की ओर से कंचन मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ब्रम्ह कुमार द्विवेदी ने अपने सहयोगियों के साथ उनके आवास पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ के साथ अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया ।
उन्होंने बताया कि श्रीमती कंचन मिश्रा सेवा संस्था के माध्यम से समाज में अनेक प्रकार के कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित करती हैं जिनसे महिलाओं को उनके अन्दर छुपे हुए गुणों का प्रकटीकरण करने की प्रेरणा मिलती है।श्री द्विवेदी ने बताया कि वे समाज जागरण के इसी भाव के कारण पुलिस प्रशासन की” प्रोजेक्ट नई किरण” नामक संस्था से जुड़ कर समाज के टूटने की कगार पर पहुंच रहे जोड़ों को साथ साथ पुनर्मिलन करवाने में सक्षम और अहम भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर उनके पति कानून गो विनोद कुमार मिश्रा,शिव शंकर शुक्ला,मनोज कुमार त्रिवेदी, मनीष कुमार तिवारी, अनुराग मिश्र उर्फ भरत आयुष त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़े- सामाजिक परिवेश से होता है बच्चों का समग्र विकास



