उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

एक उम्मीद की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव ने कथावाचक का अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया सम्मान

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिदखुरी गांव में विगत 11 फरवरी से अनवरत चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा के छठवें दिन रविवार को कथावाचक ने श्रोताओं को गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाई।कथा के दौरान एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव ने व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक का अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया

Story Highlights
  • मानव सेवा से बढ़कर नहीं है कोई दूसरा धर्म

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बिदखुरी गांव में विगत 11 फरवरी से अनवरत चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कथा के छठवें दिन रविवार को कथावाचक ने श्रोताओं को गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाई।कथा के दौरान एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव ने व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक का अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को गोवर्धन पर्वत की कथा का वर्णन करते हुए कथावाचक हाकिम सिंह ने कहा कि गोवर्धन पर्वत ने एक बार गोपियों वृंदावन के गोप,गोपियों की बाढ़ से रक्षा की थी।

png 20250216 222729 0000

गोवर्धन पर्वत उठाने की यह घटना तब की है जब भगवान कृष्ण को आत्मबोध हुआ था।भगवान आत्मबोध होने के बाद एक संकेत की प्रतीक्षा कर रहे थे।जब गुरु गागाचार्य ने कृष्ण को याद दिलाया कि वह कौन है और उनके जीवन का ध्येय क्या है तो गोवर्धन पर्वत पर खड़े खड़े कृष्ण को एक तरह का बोध हुआ।फिर भी गोकुल,गायों और गोप,गोपियों के लिए अपने प्यार के कारण उनका मन अब भी ऊहापोह में था।कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।कथा के दौरान एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीता यादव ने कथा में पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा कथावाचक का अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानव सेवा अवश्य ही करनी चाहिए।इस अवसर पर आयोजक मंडल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर शिक्षक महेंद्र पाल,पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव,विनय यादव,कुंवर सिंह यादव,रेशू यादव,बलराम यादव, राजा सिंह यादव,भोला यादव,जयराम यादव,सुरेश चंद्र यादव,दीपक यादव,कल्लू यादव,श्याम सिंह यादव,सुधीर यादव,इंद्रजीत यादव समेत ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button