औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: निःशुल्क वस्त्र बैंक द्वारा जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया

 सर्द ऋतु में सखी ग्रुप की सदस्यों ने कदम से कदम मिलाकर मदद हेतु हाथ बढ़ाए

औरैया समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप द्वारा कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 28 दिसंबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे अटल आश्रय गृह, औरैया में संचालित “नेकी की दीवार” नामक निःशुल्क वस्त्र बैंक द्वारा विशेष अभियान चलाकर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद लोगों, वृद्ध महिलाओं व बच्चों को वस्त्र बैंक में उपलब्ध ऊनी वस्त्रों का वितरित किया गया.
कार्यक्रम के अंतर्गत सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने बताया कि संपन्न लोग अपने-अपने घरों में सर्दी से बचने हेतु विभिन्न साधनों का उपयोग कर रहे हैं, जबकि तमाम लोग ऐसे भी हैं जिनके ऊपर छत नहीं है, वह खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर हैं, उन्होंने बताया कि भीषण ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा हैं, सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ हैं, जिससे वृद्धजनों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं व बच्चों की परेशानी बढ़ती जा रही है, शाखा की संरक्षक बबिता ने कहा कि वस्त्र बैंक के माध्यम से वास्तविक जरूरतमंद लोगों को स्वेटर, कोट, लोई, मफलर, शॉल, कैप, मोजा आदि ऊनी वस्त्रों द्वारा काफी राहत मिल रही हैं, उन्होंने लोगों से अपने अनुउपयोगी वस्त्रों को अटल आश्रय गृह में शीघ्र पहुंचाकर बे-सहारा लोगों की मदद का हिस्सा बनने की अपील की हैं।
आयोजन के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मौसम सामान्य होने तक वस्त्र बैंक द्वारा निःशुल्क वस्त्रों का वितरण किया जाएगा, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीता पोरवाल, रश्मि, सुनीला गुप्ता, अनुपम पोरवाल, सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, संरक्षक बबिता गुप्ता मौजूद रहीं जबकि आयोजन में शिक्षक अमित गुप्ता, विनोदपोरवाल, सुधीर कुमार व सतीश का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

AD
Back to top button