प्रयागराजउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं को उप मुख्‍यमंत्री डा. दिनेश कुमार शर्मा ने दिया था जीत का यह मंत्र

उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश कुमार शर्मा ने पिछले दिनों प्रयागराज दौरे के दौरान विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। उन्‍होंने कहा था कि भाजपा को जीत दिलाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की बड़ी भूमिका रहेगी। किसी को भी यह नहीं सोचना कि कौन उम्मीदवार है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए कमल का फूल ही प्रत्याशी होगा।

प्रयागराज, अमन यात्रा । उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश कुमार शर्मा ने पिछले दिनों प्रयागराज दौरे के दौरान विधान सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। उन्‍होंने कहा था कि भाजपा को जीत दिलाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की बड़ी भूमिका रहेगी। किसी को भी यह नहीं सोचना कि कौन उम्मीदवार है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए कमल का फूल ही प्रत्याशी होगा।

भाजपा का मुकाबला उस विपक्ष से है, जिनका जन कल्‍याण से वास्‍ता नहीं

उन्‍हाेंने कहा था कि भाजपा सरकारों ने इतना काम किया है जो विपक्षी दलों की सरकारें सोच भी नहीं सकती है। पार्टी का मुकाबला उस विपक्ष से है, जिसे जनता के कल्याण से कोई लेना देना नहीं रहा है। यह दावा दो दिन पूर्व प्रयागराज आगमन पर उन्‍होंने किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफियाराज हावी रहा। अब योगी सरकार ने सभी पर बुल्डोजर चला दिया है। जो माफिया कभी अपनी सवारी निकाला करते थे वे अब या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

विपक्षियों पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों में जनता को कुशासन का सामना करना पड़ा। उधर एक दल में भाई-बहन का राज है। जो कभी कभी राजनैतिक पर्यटन पर निकल पड़ते हैं। वाराणसी भी पहुंच जाते हैं और नौका विहार भी करते हैं। आरती करने का प्रयास करते हैं। अब उन्हें भी पता चल गया है कि प्रभु राम के बारे में कुछ भी कहा तो रहा सहा वोट भी गायब हो जाएगा। अब उन्हे भगवान राम और बजरंगबली याद आ रहे हैं। विपक्ष के लोग प्रभु राम के जन्मस्थान पर तमाम अन्य प्रकार के भ्रम बनाने की बात किया करते थे। वे कहते थे कि भाजपा मंदिर बनाने की तारीख नहीं बताएगी। अब मोदी और योगी जी ने भव्य मंदिर का निर्माण आरंभ करा दिया है।

भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है

उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है। यही बात जनता तक पहुंचानी है। विपक्ष कभी विकास के मुद्दे पर बोलते नहीं दिखेगा क्योंकि इस फ्रंट पर वह भाजपा का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। कभी बुआ भतीजा तो कभी दो लड़के जैसे तमाम कांबिनेशन में विपक्ष भाजपा के खिलाफ लड़कर देख चुका है। हर बार उसे हार मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जो भी जनहित के कार्य करे तथा सरकार के जनहित के कार्यों को सोशल मीडिया पर प्रचारित अवश्य करें। पार्टी के कार्यकर्ताओं में विपक्ष के प्रहारों को कुंद बनाने की बेजोड़ क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के साथ ही पिछली सरकारों व वर्तमान सरकार के अंतर को भी लोगों को बताना चाहिए। जनता को भी पता चले कि भाजपा की सरकार दूसरे दलों की सरकार से अलग कैसे है।

 

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading