उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अकारू में बसपा की बूथ गठन बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अकारू के ग्राम अकारू में बूथ गठन एवं संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा मिशन 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई

डेरापुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अकारू के ग्राम अकारू में बूथ गठन एवं संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा मिशन 2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार एवं विधानसभा कोषाध्यक्ष उमाशंकर कमल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विधानसभा सचिव अमन पाल ‘देवेश’ ने किया। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष सजीत गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रकाश, रवि, बृजकिशोर, गोविंद, गुड्डू, शहीद, संदीप, रामबाबू, नंदलाल, कंचन एवं अक्षय कुमार को पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
वक्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, महापुरुषों के विचारों तथा मिशन 2027 को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।
बैठक में गांव के सैकड़ों नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

AD
Back to top button