उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या,गूलर के पेड़ में लगाई फांसी

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के सरैया गांव में एक बुजुर्ग ने घरेलू विवाद के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान कन्हैयालाल 60 वर्ष के रूप में हुई है।कन्हैयालाल राजमिस्त्री का काम करते थे।उन्होंने सोमवार की देर रात गूलर के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मृतक के पुत्र देवेश कुमार ने पुलिस को दी।देवेश ने बताया कि उनके पिता राजमिस्त्री का काम करते थे।घरेलू कलह के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।देवेश राजस्थान की एक फैक्ट्री में काम करता है।वह अपनी पत्नी के साथ वही रहता है।पिता की मृत्यु की खबर सुनकर वह देर रात घर पहुंचा।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

मृतक की पुत्रियों रीना,राधा , प्रिया समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button