कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंगलपुर में लोडर अनियंत्रित दुकान में पलटा,दुकानदार घायल

हादसे में दुकान में मौजूद दुकानदार असगर उर्फ छोटे घायल हो गया।

कानपुर देहात के मंगलपुर चौराहे के पास रविवार को एक लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर पलट गया।हादसे में दुकान में मौजूद दुकानदार असगर उर्फ छोटे घायल हो गया।

डेरापुर थाना क्षेत्र के कुढावल गांव निवासी चालक संतोष कुमार लोडर में बाजरा लादकर झींझक मंडी जा रहा था।मंगलपुर चौराहे पर लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे असगर उर्फ छोटे की दुकान में पलट गया।हादसे के समय दुकान पर केवल दुकानदार असगर मौजूद थे।

गनीमत रही कि उस समय दुकान पर और कोई नहीं था।जिससे एक बड़ा हादसा होते टल गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि हादसे में दुकानदार को चोटें आई हैं।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  औरैया में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

Related Articles

AD
Back to top button