कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलिस ने 06 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा

आरोपियों के कब्जे से जुए के 24820 रुपए बरामद

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में बरौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व जुआरियों,सटोरियों की गिरफ्तारी हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

पुलिस ने आज देर शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर 6 जुआरियों को जुए के कुल 24820 रूपये समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।एस आई श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने रविवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव के पास छापामारी कर छह जुआरियों को हारजीत की बाज़ी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगेहाथ दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान हारामऊ के कौशल व संदीप कुमार,अरहरियामऊ के गोबिंद शर्मा,भजनपुर के हिमांशु व श्यामसुंदर तथा गड़ाईखेड़ा के मो उमर के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से जुए के कुल 24820 रुपए बरामद किए गए हैं।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button