कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने मड़वाई गांव में नवीन आंगनबाड़ी के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव मड़वाई में 12 लाख रूपये से क्रिटिकल गैप्स की धनराशि के माध्यम से नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण हेतु सरकारी जमीन पर वेद मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया।

Story Highlights
  • आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा हेतु महत्वपूर्ण है : जिलाधिकारी

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव मड़वाई में 12 लाख रूपये से क्रिटिकल गैप्स की धनराशि के माध्यम से नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण हेतु सरकारी जमीन पर वेद मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया।

 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देख रेख समुचित तरीके से हो सकेंगी, महिलाओं और बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को इसके माध्यम से हल किया जा सकेगा, साथ ही साथ छोटे बच्चों को अनपूरक आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पोषण शिक्षा आदि की भी व्यवस्था इसके माध्यम से हो सकेंगी, साथ ही साथ सरकार का आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्थापना का जो उद्देश्य है  कि निर्धन व निम्न आय वर्ग के विकास और उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान हो सकेगा। इस गांव को जिलाधिकारी ने गोद भी लिया है।

 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को भी सुना एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर डा0 पूनम गौतम, तहसीलदार अकबरपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button