उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस की सराहनीय कार्रवाई — साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹63,297 की राशि वापस

जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की

कानपुर देहात। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना साइबर क्राइम टीम ने ठगी के शिकार शिकायतकर्ता श्री विवेक कुमार पुत्र श्री अनिल कुमार, निवासी ग्राम गढ़ेवा, थाना रसूलाबाद, के खाते में ₹63,297 की धनराशि वापस कराई है।

दिनांक 25 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता से फोन पर बातचीत कर साइबर अपराधियों ने कुल ₹4,23,948 की ठगी की थी। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपराधियों के वॉलेट और बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। अब तक ₹63,297 की राशि वापस कराई जा चुकी है, जबकि शेष राशि की बरामदगी हेतु प्रयास जारी हैं।

शिकायतकर्ता ने धनराशि वापस मिलने पर कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया।

साइबर पुलिस का संदेश: यदि आपके खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकले तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।

Related Articles

AD
Back to top button