उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद

पत्रकार की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

पुखरायां।कानपुर देहात में एक पत्रकार की पुस्तैनी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है।पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।पुलिस ने जांचकर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है परन्तु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न किए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का है।पीड़ित बृजेंद्र कुमार जो कानपुर देहात व गुजरात से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अमन यात्रा समाचारपत्र में क्राइम संवाददाता के रूप में कार्यरत है ने बीते 14 जुलाई को थाना सिकंदरा में पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि ग्राम जगन्नाथपुर में उनकी पुस्तैनी भूमि है।जिस पर बंजारा समाज के कुछ लोगों ने कूड़ा करकट,घूरा व अन्य अपशिष्ट पदार्थ डालकर अवैध कब्जा कर रखा है।शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एस आई सुशील चन्द्र ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच की और अतिक्रमणकारियों को उक्त भूमि पर कूड़ा करकट तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ डालने से मना किया।अन्यथा की स्थित में कार्यवाही की बात कही।परन्तु अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि इसके बाबजूद भी उक्त भूमि पर अवैध कब्जे की नियति से लगातार कूड़ा करकट तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ डाला जा रहा है।उनके अंदर पुलिस प्रशासन का जरा भी भय नजर नहीं आ रहा है।वहीं मामला संज्ञान में आने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।जिससे पीड़ित को अपनी भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की आशंका प्रबल होती जा रही है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है तथा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

AD
Back to top button