उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर किसान की मौत

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर एक किसान की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर एक किसान की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्रीधर के रूप में हुई है।घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब किसान श्रीधर अपने खेत से गेहूं के भूसे की गठरियां ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद रहे थे।तभी उनका पैर फिसल गया और वे ट्रॉली से नीचे गिर गए।गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के बेटे अनुज सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button