कानपुर देहात: पुलिस उपमहानिरीक्षक,कानपुर परिक्षेत्र, द्वारा थाना अकबरपुर एवं थाना भोगनीपुर का वार्षिक निरीक्षण
थाना स्तर पर कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा ।
कानपुर देहात: आज पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर द्वारा जनपद कानपुर देहात के थाना अकबरपुर एवं थाना भोगनीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान महोदय ने दोनों थानों के परिसर का विस्तार से भ्रमण किया। उन्होंने थाना परिसर, बैरक, हथियार रखने की जगह, वाहन पूल, रिकॉर्ड रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मचारियों की परेड एवं उपस्थिति देखी गई।
जनरल डायरी, मुकदमों की जांच स्थिति, लंबित प्रकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित मामले, साइबर क्राइम एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रगति का अवलोकन किया गया। महोदय ने थाना स्तर पर उपलब्ध संसाधनों जैसे हथियार, वाहन, संचार उपकरण एवं सीसीटीवी की उपलब्धता एवं रख-रखाव की जांच की।
थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया। थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। निरीक्षण के बाद उपमहानिरीक्षक महोदय ने थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कानून-व्यवस्था में शून्य सहिष्णुता, जनता के साथ बेहतर संवाद, महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण एवं नशा विरोधी अभियान में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने अनुशासन, फिटनेस, वर्दी की शुद्धता एवं परिसर की साफ-सफाई को बनाए रखने के निर्देश दिए।
साथ ही जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस की छवि सुधारने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर एवं प्रभारी निरीक्षक भोगनीपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



