कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: होली के बाद फाग कार्यक्रम के दौरान राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने जताई आशंका

गांव में पुलिस बल तैनात, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में होलिका दहन के बाद फाग कार्यक्रम के दौरान एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुदामा प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों ने मौत को लेकर आशंका जताई है। जिसके चलते गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुदामा प्रसाद राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी घसीटी देवी,तीन पुत्र कोमल,पंकज और छोटू तथा तीन पुत्रियां खुशबू,रजनी और सरिता है। बेटे सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।जबकि तीनों पुत्रियां विवाहित हैं। मृतक के बेटे पंकज की पत्नी अर्चना गौतम ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के बाहर होलिका दहन स्थल पर फाग कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।ग्रामीण फाग गाते हुए पूरे गांव में भ्रमण कर रहे थे।

सुदामा प्रसाद भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।बताया जाता है कि फाग गाते हुए लोग जब गांव के रज्जू सचान के घर के पास पहुंचे तो सुदामा प्रसाद वहां पड़ी एक चारपाई पर जाकर लेट गए। कुछ देर बाद जब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों को संदेह हुआ।जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल मुँगीसापुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को घर ले आए।इस दौरान परिजनों को हल्की सांस होने की आशंका हुई।इस पर परिजन उन्हें निजी वाहन से दुबारा जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले।

लेकिन गांव के बाहर से ही शव लेकर पुनः वापस आ गए।घटना के बाद परिजनों ने सुदामा प्रसाद की मौत को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं।गांव में किसी भी अप्रिय स्थित ने निबटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- भाई दूज को स्थानीय अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक और सरकारी संस्थान

Related Articles

AD
Back to top button