कानपुर देहात में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 02 क्षेत्राधिकारियों के तबादले
संजय कुमार गुप्ता से छिना डेरापुर सर्किल का प्रभार

- डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार सिंह को मिली डेरापुर सर्किल की जिम्मेदारी
कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाए रखने के उद्देश्य हेतु पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने 02 सीओ,एक निरीक्षक व 23 उपनिरीक्षकों समेत कुल 26 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्राधिकारी डेरापुर,अपराध शाखा,यूपी 112 और यातायात का कार्यभार संभाल रहे संजय कुमार गुप्ता से डेरापुर सर्किल का प्रभार वापस ले लिया गया है।अब वे अपराध शाखा यातायात और यूपी112 की जिम्मेदारियां संभालेंगे।
वहीं डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी डेरापुर के पद पर तैनात किया गया है।समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
ये भी पढे- प्रशासनिक फेरबदल: शासन ने जारी की अधिकारियों के तबादलों की नई सूची, महत्वपूर्ण जिलों की बदली कमान



