कानपुर

Ghatampur हादसा : मिनी बस ने बाइक सवार भाइयों समेत तीन को मारी टक्कर, हालत गंभीर

घाटमपुर में पतारा कस्बा के स्टेट बैंक के पास हादसा हुआ है बाइक सवार युवक कानपुर देहात सिकंदरा से भइया दूज पर रोचना कराने बहन के घर पतारा के लालपुर गांव आए थे। सुबह घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

कानपुर,अमन यात्रा । घाटमपुर पतारा कस्बा स्थित स्टेट बैंक के समीप मंगलवार की सुबह मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) ने बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप जख्मी हुए हैं, जिन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। तीनों युवक गांव पड़री लालपुर में भइया दूज पर बहन से रोचना कराने के बाद मंगलवार सुबह घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

कानपुर देहात के कस्बा सिकंदरा निवासी रामाधार निषाद की पुत्री की लालपुर निवासी ननका से शादी हुई है। सोमवार को भइयादूज पर रामाधार का 25 वर्षीय पुत्र रामकेश व 27 वर्षीय राजू और देवराहट थाना क्षेत्र के गांव कड़वाताला निवासी रामऔतार का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप बाइक से पतारा क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी बहन के घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कानपुर देहात सिकंदरा लौट रहे थे।

पतारा स्थित स्टेट बैंक के सामने नौबस्ता की ओर जा रही मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों को उर्सला रिफर किया गया है। पतारा चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह चहार ने बताया कि टक्कर मारने वाली टेंपो ट्रैवलर को कब्जे में लिया गया है और घायलों के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button