चकिया: प्रतिबंध के बाद भी मिट्टी खनन माफिया धड़ल्ले से कर रहे हैं खुद के जेसीबी से खोदाई, नहीं है परमीशन, अवैध तरीके से राजस्व को लगा रहे चुना, SDM साहब ने कहा होगी कार्रवाई…. कुछ दिन पहले CO साहब ने चलाया था धरपकड़ अभियान…..
जिला प्रशासन क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे माफियाओं की कमर तोड़ने पर जहां लगा हुआ है, तो वही बगैर परमीशन मानक के अनुरूप एक गांव निवासी खनन माफिया अपनी जेसीबी अवैध तरीके से मिट्टी खनन कार्य में लगाकर मालो माल हो रहें हैं।

अवैध रुप से मिट्टी खनन कर मालोमाल हो रहें हैं खनन माफिया
बगैर परमीशन के ही अवैध कार्यों में संलिप्त हैं जेसीबी संचालक
चकिया, चंदौली। जिला प्रशासन क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे माफियाओं की कमर तोड़ने पर जहां लगा हुआ है, तो वही बगैर परमीशन मानक के अनुरूप एक गांव निवासी खनन माफिया अपनी जेसीबी अवैध तरीके से मिट्टी खनन कार्य में लगाकर मालो माल हो रहें हैं। इनको न तो जिला प्रशासन का डर है और ना ही स्थानीय पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन का। अवैध खनन कार्य में संलिप्त जेसीबी सहित संचालकों पर पिछले दिनों पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने अभियान चलाकर कार्रवाई किया। लेकिन उस अभियान में अवैध खनन करने वाले बच गए। अब देखना है इनके ऊपर सीओ साहब जांच कर कब तक कार्रवाई करते हैं।
बतादें कि एक गांव निवासी खनन माफिया अपनी खुद की जेसीबी अवैध मिट्टी कार्य में लगा रखे हैं। इनके पास मिट्टी खनन करने के लिए न तो परमिशन है और ना ही मिट्टी खनन कर ईंट भट्टों पर मिट्टी देने का कोई कागजात है। फिर भी यह मानक के अनुरूप मिट्टी खुदाई कर क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर मिट्टी ऊंचे दामों पर सप्लाई करने में जुटे हुए हैं। इस कारनामे को अंजाम देकर मालोमाल होते नजर आ रहे हैं। लेकिन इनके ऊपर स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की नजर नहीं जा पा रही है। स्थानीय पुलिस भी इनका कारनामा अपने आंखों से देखते हुए भी नजर अंदाज कर रही है। पिछले दिनों पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष त्रिपाठी ने अभियान चलाकर जेसीबी व जेसीबी संचालकों पर कार्रवाई कियें। लेकिन उस कार्रवाई में खनन माफिया व उनकी जेसीबी भी बच गई। अब देखना है स्थानीय पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग इनके ऊपर जांच कर कब कार्रवाई करती है। धड़ल्ले से अवैध कार्य को अंजाम दे रहे खनन माफिया को न तो जिला प्रशासन का डर है और ना ही स्थानीय पुलिस प्रशासन का। यह बेफिक्र होकर क्षेत्र में बगैर परमिशन के ही जेसीबी चलाने में मशगूल है। वहीं इस अवैध कार्य से मालोमाल भी हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस से इनका सांठगांठ है। जिससे यह बेफिक्र होकर अपनी जेसीबी अवैध कार्य में लगाकर चल रहे हैं।
वर्जन
उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कहा कि अवैध कार्य में बगैर परमिशन के क्षेत्र में जेसीबी चलती हैं तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन को दें, ताकि मौके पर जाकर जांच करते हुए कार्रवाई किया जा सके। यदि इस तरह की सूचना है तो अभियान चलाकर जेसीबी संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेसीबी को सीज करने का भी कार्य किया जाएगा।



