उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सट्टी थाना पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कानपुर देहात पुलिस जनपद में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।जिसके चलते जनपद में लगातार अपराधियों का धरपकड़ अभियान जारी है

पुखरायां।सट्टी थाना पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कानपुर देहात पुलिस जनपद में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।जिसके चलते जनपद में लगातार अपराधियों का धरपकड़ अभियान जारी है।इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेंज कानपुर जोगिंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनपद कानपुर देहात में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना सट्टी पुलिस ने गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी औरैया चौराहा कस्बा व थाना भोगनीपुर निवासी प्रदीप गुप्ता को उसके घर से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी शिवशंकर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button