कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

असुवापुर प्राथमिक विद्यालय में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा ब्लॉक स्थित असुवापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम ढंग से मनाया गया।

पुखरायां, अमन यात्रा । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा ब्लॉक स्थित असुवापुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम ढंग से मनाया गया। वहीं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया गया।

IMG 20220802 WA0003

सोमवार को तहसील क्षेत्र के असुवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मनीष प्रभाकर ने वहां मौजूद बच्चों को चंद्रशेखर आज़ाद तथा शहीद भगत सिंह की जीवनी पर चर्चा करते हुए बताया कि देश को आजाद कराने के लिए इन वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया हम इन्हें कभी नहीं भुला सकते हैं हमे भी इन वीर शहीदों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सुंदर देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए।इस मौके पर रितिका सिंह वंदना दोहरे सागर अवस्थी आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button