कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: आज कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के 61वें जन्मदिन पर मनेगा जश्न

11 किलो के शाही केक और 'पकौड़ा पार्टी' की तैयारी पूरी

पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का 61वां जन्मदिवस आज शनिवार, को पुखरायां के पटेल चौक स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर बेहद भव्य और अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अशोक कुमार सचान की देखरेख में दीनदयाल नगर के युवा समाजसेवी रविराज सिंह पटेल और उनकी टीम द्वारा एक विशाल ‘चाय पार्टी’ का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री जी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यालय पर जश्न की जोरदार तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में 11 किलोग्राम का विशेष ‘खोया-बादाम-पिस्ता-काजू’ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया जाएगा। जश्न का मुख्य आकर्षण यहाँ की खास ‘चाय पार्टी’ होगी, जिसमें पनीर, गोभी, प्याज, पालक की पकौड़ियों के साथ ब्रेड पकोड़ा जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ सभी कार्यकर्ता और आम जन उठा सकेंगे। कड़कड़ाती ठंड में गरमा-गरम चाय और पकौड़ों के साथ मंत्री जी का जन्मदिन एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा।

समाजसेवी रविराज सिंह पटेल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। शनिवार को पटेल चौक स्थित कार्यालय पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगने की उम्मीद है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button