उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक किसान पंचायत सोमवार को तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग प्रशासन से की गई।तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है

डेरापुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक किसान पंचायत सोमवार को तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग प्रशासन से की गई।तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है. पंचायत में जिला उपाध्यक्ष सलीम मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 16 जून से हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में डेरापुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। किसान प्रतिनिधिमंडल मूसानगर रेलवे स्टेशन से रेलमार्ग द्वारा ब्लॉक महासचिव सतिश सिंह पाल के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना होगा। किसान पंचायत में प्रमुख रूप से किसानों को समय से उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने, पवनई-डेरापुर नाले की समय से सफाई कराने तथा राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ सक्रिय दलालों पर रोक लगाकर उन्हें हटाए जाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए, जिससे उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत में उपस्थित किसानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सतिश सिंह पाल, रामआसरे पाल, बाबूलाल, जनक सिंह, रूपराम, महावीर, रक्षित सिंह यादव सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button