कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शादी का झांसा देकर नाबालिग से पार की हैवानियत की हदें, जब सामने आया सच तो उड़ गए सबके होश

मूसानगर में किशोरी को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में मूसानगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घिनौनी वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी ने 3 जुलाई 2026 को स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बीते 19 मई 2026 को आरोपी अंकित निषाद ने बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया था। वहां उसने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस कृत्य के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अंकित निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(2)m और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

मामला दर्ज होते ही थानाध्यक्ष अमिता वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। 4 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम शेरपुर के आगे ग्राम घार की तरफ जाने वाले बम्बे के पास रणनीतिक घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 19 वर्षीय आरोपी अंकित कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी भरतौली को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को वैधानिक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, कांस्टेबल गोविंद यादव और रिक्रूट कांस्टेबल यक्षेश कुमार शामिल रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में स्कूल बस ड्राइवर की काली करतूत, नाबालिग से सामूहिक छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन कराने वाले दो दबोचे


Related Articles

AD
Back to top button