उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में बसपा नेत्री के सास के निधन पर पहुंचे जीतेंद्र संखवार

कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी बसपा नेत्री अर्चना बन्ना शुक्ला की सासू मां का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी बसपा नेत्री अर्चना बन्ना शुक्ला की सासू मां का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन से इलाके में शोक छा गया।बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।घटना की जानकारी मिलने पर बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार कार्यकर्ताओं के साथ बड़ागांव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश निराला,जिला कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह कठेरिया,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपुर अरुण कटियार,विधानसभा प्रभारी शिवकुमार,विधनसभा अध्यक्ष सुभाष गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष तौफीक कुरैशी,विधानसभा महासचिव ओमप्रकाश संखवार, विधानसभा सचिव नरेंद्र गौतम,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त कर दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।

Related Articles

AD
Back to top button