उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में शांति समिति की बैठक में सौहाद्र बनाए रखने की अपील

मूसानगर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि दशहरा आदि पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में हिन्दू तथा मुसलमान दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने लोगों से सौहाद्रपूर्ण माहौल में दशहरा व दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की अपील की

Story Highlights
  • अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

पुखरायां।मूसानगर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी दुर्गा पूजा, नवरात्रि दशहरा आदि पर्वों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में हिन्दू तथा मुसलमान दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने लोगों से सौहाद्रपूर्ण माहौल में दशहरा व दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में जितनी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की बनती है।उतना ही योगदान आप सभी आयोजकों का बनता है।थाना प्रभारी ने लोगों से क्षेत्र में सौहाद्रपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर कोई समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।त्यौहार के अवसर पर अराजकता फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और माहौल खराब करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है।उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इस मौके पर समस्त पुलिस स्टाफ व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button