उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में लापता अधेड़ सकुशल बरामद

कानपुर देहात में एक लापता अधेड़ को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ढूंढ निकाला है।पत्नी ने गुरुवार देर रात थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

Story Highlights
  • परिजन हुए गदगद
  • पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला

पुखरायां।कानपुर देहात में एक लापता अधेड़ को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ढूंढ निकाला है।पत्नी ने गुरुवार देर रात थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव की रहने वाली प्रियंका देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति आशीष कुमार बुधवार को बाजार करने राजपुर कस्बा गए हुए थे।परंतु जब देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की।परन्तु काफी खोजबीन के पश्चात भी उनका कहीं सुराग नहीं लग सका।पुलिस ने मंजू देवी की सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और तत्काल लापता आशीष की तलाश में जुट गई।आखिर में पुलिस की मेहनत रंग लाई और लापता आशीष को महज कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला।पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात आशीष को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।आशीष को सकुशल देख उनके परिजन गदगद हो गए।थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि लापता अधेड़ व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button