₹29,000 की साइबर ठगी का शिकार हुए अंकित कुमार, शिवली पुलिस ने ₹25,000 कराए वापस
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अंकित कुमार साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए. अंकित को एक साइबर ठग का फोन आया, जिसने बताया कि गलती से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और उन पैसों को वापस करने का अनुरोध किया.

- कानपुर देहात पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगों के मंसूबों पर फिरा पानी
कानपुर देहात: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अंकित कुमार साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए. अंकित को एक साइबर ठग का फोन आया, जिसने बताया कि गलती से उसके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं और उन पैसों को वापस करने का अनुरोध किया. ठग के झांसे में आकर अंकित ने अपने खाते से ₹29,000 ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ.
अंकित ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिवली थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की. उनकी मुस्तैदी के चलते अंकित के खाते में ₹25,000 की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई.
कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराध निवारण और विशेष रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान की यह एक बड़ी सफलता है. शिवली पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए अंकित कुमार ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया.



