बांदाउत्तरप्रदेश

नेत्र शिविर में 115 मरीजों का हुआ परीक्षण

कस्बा कमासिन में आदर्श ग्रामीण उत्थान समिति के संयोजकत्व में तथा राघोपुर ग्राम पंचायत में कैलाश नाथ यादव के संयोजकत्व में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।

कमासिन/बांदा। कस्बा कमासिन में आदर्श ग्रामीण उत्थान समिति के संयोजकत्व में तथा राघोपुर ग्राम पंचायत में कैलाश नाथ यादव के संयोजकत्व में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें 115 मरीजों का नेत्र परीक्षण जानकीकुंड चित्रकूट से आए डॉक्टरों द्वारा किया गया, कमासिन में कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी प्रभारी आनंद त्रिपाठी द्वारा गुरुदेव रणछोड़ दास जी महाराज की पूजा कर किया गया। 25 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिसमें 15 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया , 56 मरीजों का विजन चेक किया गया उन्हें निशुल्क दवा दी गई , 34 मरीजों में आंखों की विभिन्न बीमारी ग्लूकोमा, रेटीना ,पर्दा ,आदि की बीमारी पाई गई उन्हें निशुल्क  दवा दी गई वो आंखों की सुरक्षा के उपाय बताए गए ।इसी के साथ ही सभी मरीजों का शुगर लेवल चेक किया गया जिसमें 27 मरीजों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया, उनके पर्दे की जांच की गई और जानकीकुंड चिकित्सालय उचित इलाज के लिए भेजा गया। जानकीकुंड चिकित्सालय से आए डा पंकज गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी ,रोहित लखेरा शुगर स्पेशलिस्ट ,हर्ष चतुर्वेदी, राजाराम सेन काउंसलर, बृजेश यादव आप्टिकल ,अनुपम द्विबेदी नेत्र सहायक, श्याम बाबू रेटीना स्पेशलिस्ट ने मरीजों की विधिवत जांच किया। मरीजों का रजिस्ट्रेशन भवानीदीन यादव, मुन्नालाल तिवारी ,ज्ञान यादव ,मीडिया, द्वारा किया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button