उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाइक सवार को पीछे से कार सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

घर से रसूलाबाद की तरफ जा रहे बाइक सवार को पीछे से कार सवार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे ग्रामीणों रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । घर से रसूलाबाद की तरफ जा रहे बाइक सवार को पीछे से कार सवार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे ग्रामीणों रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।

ये भी पढ़े- संदलपुर :  भारती स्थली एकेडमी में बच्चों को आत्मरक्षा के सिखाए गुण

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असलम असालतगंज निवासी असरफ पुत्र अख्तर उत् अपने बाइक से रसूलाबाद की तरफ जा रहे थे जैसे ही बाइक से असालतगंज रोड गौशाला के सामने पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर बाइक के पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सहित असरफ रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया जहां घायल का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button