कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

श्री राजाराम एजुकेशन सेंटर में विज्ञान एवं कलाकृति प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

पुखरायां कस्बे के श्री राजाराम एजुकेशन सेंटर में शनिवार को विज्ञान एवं कलाकृति प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर बच्चों को विज्ञान के प्रोजेक्ट दिखाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Story Highlights
  • कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने फीता काटकर किया।
  • बच्चों को विज्ञान के प्रोजेक्ट दिखाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सुनीत श्रीवास्तव , पुखरायां। पुखरायां कस्बे के श्री राजाराम एजुकेशन सेंटर में शनिवार को विज्ञान एवं कलाकृति प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर बच्चों को विज्ञान के प्रोजेक्ट दिखाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।शनिवार को कस्बे के श्री राजाराम एजुकेशन सेंटर में विज्ञान एवं कलाकृति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

PHOTO 9 1 3 scaled

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विज्ञान के प्रोजेक्ट दिखाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।वहीं इस दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया।

PHOTO 10 1 6 scaled

PHOTO 11 1 4 scaled

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर,खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वरकांत मिश्रा,श्री राजाराम एजुकेशन सेंटर के चेयरमैन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेश तिवारी,त्रिपुरेश त्रिपाठी,प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button