उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नाबालिक के साथ मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने की कार्यवाही

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 25 दिसंबर को शाम 4.30 हुई थी।पीड़ित नाबालिक ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक बाइक से आए और उसे जबरन एक दुकान में खींचकर सुनसान जगह में ले गए।जहां आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे अपमानित करने का भी प्रयास किया और जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाने की धमकी दी।

पीड़ित किसी तरह वहां से बच निकलने में सफल रहा और उसने मामले की शिकायत मूसानगर थाने में दर्ज कराई।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button