उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रुरा में नहर पुल निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनपद के रुरा स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत कमला नगर और बैजू पुरवा के बीच नहर पर नए पुल निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस सेवादल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। जनपद के रुरा स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत कमला नगर और बैजू पुरवा के बीच नहर पर नए पुल निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस सेवादल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ‘बीरें’ और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह ‘मुन्ना’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनहित में इस समस्या के त्वरित निस्तारण की अपील की। ज्ञापन में कहा गया कि रुरा में रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद नीचे स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं नहर पर पुल न होने से छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि यहाँ पुल का निर्माण होता है, तो करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन सुगम हो जाएगा और स्थानीय व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, चरण सिंह यादव, रघुनाथ सिंह भदोरिया, प्रदीप पालीवाल, विवेक पांडे, और सरदार गुरमीत सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button