कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा सहित महिला गिरफ्तार

थाना किदवई नगर की पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्ता (1) सुशीला पत्नी स्व0 सीताराम कंजड थाना किदवई नगर कानपुर नगर उम्र करीब 45 वर्ष से नाजायज गांजा बरामद किया गया।

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर व पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन कमिश्ररेट कानपुर नगर व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एंव विक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के अर्न्तगत थाना क्षेत्र किदवई नगर में गांजा विक्री के सम्बन्ध में दिनांक 25.10.2023 को समय 07.46 बजे कंजडन पुरवा की ओर जाने वाली गली के मोड से थाना किदवई नगर की पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्ता (1) सुशीला पत्नी स्व0 सीताराम कंजड थाना किदवई नगर कानपुर नगर उम्र करीब 45 वर्ष से नाजायज गांजा बरामद किया गया।

इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 203/2023 धारा 8/20 NDPS ACT थाना किदवई नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button