उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

तीन जनपदों के बदले गए बेसिक शिक्षा अधिकारी

शासन ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग में सामान्य शिक्षा संवर्ग सेवा समूह ख स्तर के तीन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। हाल ही में तैनात की गई।

राजेश कटियार, लखनऊ / कानपुर देहात। शासन ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग में सामान्य शिक्षा संवर्ग सेवा समूह ख स्तर के तीन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। हाल ही में तैनात की गई।

हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति को मध्याह्न भोजन प्राधिकरण, लखनऊ में सहायक उप निदेशक बनाया गया है जबकि बांदा के बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार को समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय में विशेषज्ञ के रूप में तैनाती दी गई है।

वहीं प्रयागराज स्थित आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर अव्यक्त राम तिवारी को बांदा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वही हरदोई के पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को पुन: हरदोई का बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button