भोगनीपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, जिला कार्यक्रम के लिए तैयारियां
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक में कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने भोगनीपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक में कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने भोगनीपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से शहजेब को नगर अध्यक्ष, सोनू सरदार को महामंत्री, बैजनाथ गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष, अबुजर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह को वरिष्ठ मंत्री, और प्रशांत शर्मा को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही, पुखरायां नगर से नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया गया।
11 जनवरी को जिला कार्यसमिति और शपथ ग्रहण समारोह
11 जनवरी, 2025 को जनकपुरी मैदान अकबरपुर में होने वाले जिला कार्यसमिति और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पुखरायां नगर से 50 व्यापारी अपने वाहनों से जाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष पुखरायां अमित मिश्रा करेंगे।
बैठक में उपस्थित रहे: इस बैठक में जिले और नगर के कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें कानपुर देहात जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल जी, जिला कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी, जिला वरिष्ठ मंत्री मुकेश पांडे जी, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक मिश्रा, नगर अध्यक्ष पुखरायां अमित मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद यासिर उर्फ शालू, नगर मंत्री किशन यादव आदि शामिल थे।



