बड़े देव बाबा मंदिर में लगा मेला,उमड़ी हजारों की भींड, भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
जिला पंचायत सदस्य ने लिया संतों का आशीर्वाद
- पानी की समस्या के निराकरण का दिया आश्वासन
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड सरवनखेड़ा अंतर्गत सेंगुर नदी किनारे स्थित बड़े देव बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भींड जुटी।श्रद्धालुओं ने पहले सेंगुर नदी में स्नान किया तत्पश्चात मंदिर में पूजा अर्चना कर महंत श्री श्री 108 महाराज रामपुरी नागा व तूफान गिरी बमबम मंगटा का आशीर्वाद लिया।मेला प्रति वर्ष लगता है और भक्तों को अपनी मन्नत पूरी करने के लिए मंदिर में आने का अवसर देता है।
दूरदराज के इलाकों से लोग इस मेले में शामिल होने के लिए आते हैं।गुरुवार को भोर पहर से ही सेंगुर नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।तत्पश्चात गुजराई,भवानीपुर,जसौरा, बिरसिंहपुर,लालपुर,लेवामऊ समेत दर्जनों गांवों के महिलाओं,पुरुषों,युवतियों,बच्चों ने मेले में पहुंचकर मेले का लुफ्त उठाया।महिलाओं व पुरुषों ने गृहस्थी से जुड़ी खरीददारी की।वहीं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर युवतियों की भारी भींड दिखाई दी।
बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों व खाने पीने की वस्तुओं का लुफ्त उठाया।वहीं इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने भी बड़े देव बाबा मंदिर मेले में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।मेला कमेटी ने उन्हें पेयजल की समस्या से अवगत कराया।प्रबंध समिति ने उन्हें बताया कि इस एकदिवसीय मेले में दूरदराज के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मेला देखने आते हैं परंतु उनके लिए पीने की पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।इस पर जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने उन्हें शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।
मेले के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करते दिखे।मेले में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।चप्पे चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।मेला मनोज कुमार फौजी,रामजी यादव,गिरीश अग्निहोत्री,प्रमोद सिंह,सरमन,गुलाब सिंह संखवार,सिपाही लाल,राकेश यादव पूर्व प्रधान,दिलीप सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।इस मौके पर संत रामशंकर दास,खुशीलाल,सल्लू सिंह पहलवान,बलराम सिंह,नेत्रपाल सिंह परिहार,रवि सिंह,रानू सिंह,बीनू सिंह समेत हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



