कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नगर पंचायत रूरा के लिए नामित सभासद दिनेश पालीवाल को बधाई देने पहुंचे रवि शुक्ला

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि शुक्ला ने आवास पहुंचकर दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: बीते दिनों उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा नगर पंचायत रूरा के लिए दिनेश पालीवाल को सभासद नामित किया गया है जिन्हें बधाइयां देने के लिए अनेक कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकर्ता उनके आवास पहुंच रहे हैं और इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के अकबरपुर रनिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला ने उनके आवास पहुंच कर बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि दिनेश जी का भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण और त्याग का परिणाम है कि उन्हें सभासद नामित कर सम्मानित किया गया है । इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी शुक्ला जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह भदौरिया, बूथ प्रमुख घनश्याम शुक्ला, राजकुमार मिश्र, यदुवीर सिंह भदोरिया, पूर्व सभासाद संजीव गुप्ता धमाका,भानु प्रताप सिंह पूर्व उप चेयरमैन एवं अंशुल बाजपेयी आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर मुहँ मीठा कराया

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रूरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button