गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार इनामियां आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

- अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना रूरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रूरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार रुपए इनामियां आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में खलबली मच गई है।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान फरीदाबाद हरियाणा के अकबर खान के रूप में हुई है।फरवरी 2021 में कोतवाली अकबरपुर में फरीदाबाद के अकबर खां व गुड़गांव के रवि शुक्ला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम,धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन मामलों में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा दिसंबर 2022 में आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही की गई।आरोपी अकबर खां एक संगठित आपराधिक गिरोह का गैंग लीडर था अपने साथी रवि शुक्ला के साथ मिलकर आपराधिक कृत्यों को अंजाम देता था।12 फरवरी 2021 को आरोपी के विरुद्ध अवैध शराब तस्करी के मामले में थाना अकबरपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी।जिसकी विवेचना थाना प्रभारी रूरा जनार्दन प्रताप सिंह द्वारा संपादित की जा रही थी।नामजद आरोपी अकबर खां काफी समय से फरार चल रहा था तथा आरोपी के विरुद्ध 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।बुधवार की रात्रि करीब 12.30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



