कानपुर देहात के बरौर,सिकंदरा तथा अमराहट थानों में चला वृक्षारोपण महाअभियान
पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

पुखरायां।पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को कानपुर देहात के अमराहट,सिकंदरा तथा बरौर थानों में वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अमराहट थाने में थाना प्रभारी महेश कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया।वहीं सिकंदरा में थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों संग विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।बरौर में थाना प्रभारी राहुल कुमार,एस आई अजय कुमार,कांस्टेबल सूरज समेत अन्य पुलिसकर्मी इस अभियान में शामिल हुए और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया।इस अनूठी पहल के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण,हरियाली बढ़ाने और अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाने का संदेश दिया।इस दौरान अधिकारियों ने न केवल पौधे रोपे बल्कि आम जनता से भी अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें।इस अभियान में सभी पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।अधिकारियों ने जोर दिया कि स्वच्छ,हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण सामूहिक जनभागीदारी से संभव है।इस वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।



