
चंदौली: शहाबगंज में मनरेगा के तहत फर्जी तरीके से 140 मजदूर कर रहे काम, बड़ा घोटाला करने का है प्लान, डीसी साहब करेंगे कार्रवाई…..
कहीं ग्राम प्रधान तो कहीं क्षेत्र पंचायत काट रहे मलाई
चंदौली। शहाबगंज में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आनलाइन हाजिरी 140 के संख्या में दी जा रही है। बडा़ घोटाला करने के चक्कर में फर्जीवाड़ा का तरीका बेहतर ढंग से अपनाया जा रहा है। मौके पर मजदूरों की संख्या दर्जन भर से ऊपर नहीं है, लेकिन कागजों में हाजिरी सैकड़ों के पार प्रतिदिन दी जा रही है। जिसकी जांच पड़ताल ब्लॉक के अधिकारी करने वाले नहीं हैं। यह फर्जी हथकांड अपनाते हुए शासन के खजाने में सेंध लगाने का काम कर रहे है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह के फर्जी बड़ा कार्य बंद होने चाहिए अन्यथा इसकी शिकायत जिलाधिकारी चंदौली से की जाएगी। कहीं ग्राम प्रधान तो कहीं क्षेत्र पंचायत मनरेगा में फर्जी मस्टररोल भर के लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने का काम कर रहे हैं, जैसे ही पैसा जाता है लाभार्थी को 20% कमीशन देकर पूरा पैसा अपने जेब में लेकर मस्ती करने लगते हैं। क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान मनरेगा को भ्रष्टाचार का साधन बनाते हुए मलाई काटने का काम कर रहे हैं। शहाबगंज गांव में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। फर्जी तरीके से केवल कागजों में 140 मजदूर काम कर रहे हैं।
वर्जन-
इस संबंध में डीसी मनरेगा ने बताया कि यदि इस तरह का भ्रष्टाचार किया जा रहा है तो सभी के कार्यों को जीरो किया जाएगा और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.