उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

लखनऊ अग्निकांड के बाद रूरा में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन की संयुक्त छापेमारी,12 को कारण बताओ नोटिस

कानपुर देहात में लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।मंगलवार को रूरा कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की गई।इस दौरान कई संस्थानों को नोटिश जारी किए गए

पुखरायां।कानपुर देहात में लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।मंगलवार को रूरा कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की गई।इस दौरान कई संस्थानों को नोटिश जारी किए गए।उपजिलाधिकारी अकबरपुर,सीएफओ और थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की।जांच के दौरान कई संस्थान बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए।इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर सुरक्षा मानकों और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनदेखी भी सामने आई।इन अनियमितताओं के आधार पर संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की।अधिकारियों ने अन्य संस्थान संचालकों को भी सख्त हिदायत दी और उन्हें विधिक नोटिस तामील कराए।निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थान शासन की गाइडलाइन का पालन और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित संस्थानों में हड़कंप मचा रहा।उपजिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 12 कोचिंग सेंटर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।बच्चों के जीवन साथ खिलवाड़ बरदाश्त नहीं किया जाएगा और यह छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी।

Related Articles

AD
Back to top button