उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सवा लाख दीपक और झिलमिल लाइटों से जगमगाया मां कुष्मांडा देवी मंदिर

शुक्रवार को घाटमपुर के कानपुर रोड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा चतुर्थ शक्तिपीठ में सवा लाख दीपक एवं झिलमिल लाइटों से मां कुष्मांडा देवी मंदिर जगमगाता नजर आया। इस दौरान मंदिर परिषद में हजारों की भीड़ मां के प्रकट उत्सव में नजर आई सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल मौके पर तैनात रहा

घाटमपुर कानपुर नगर।  शुक्रवार को घाटमपुर के कानपुर रोड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा चतुर्थ शक्तिपीठ में सवा लाख दीपक एवं झिलमिल लाइटों से मां कुष्मांडा देवी मंदिर जगमगाता नजर आया। इस दौरान मंदिर परिषद में हजारों की भीड़ मां के प्रकट उत्सव में नजर आई सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। मंदिर परिषद का कोना-कोना दीपक की रोशनी से जगमगा रहा था। वही मंदिर परिषद के गुंबदों पर झिलमिल लाइट जगमगा रही थी।

जिससे मंदिर भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। बताते चलें हर वर्ष चैत्र एवं शारदीय नवरात्रों में नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा का घाटमपुर स्थित मंदिर में प्रकट उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान मंदिर में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें भक्त मंदिर में दीप प्रज्वलित करते हैं। हर नवरात्र की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा का प्रकट उत्सव मनाया गया। जिसमें सवा लाख दीपक से मंदिर का कोना-कोना जगमगा उठा। शाम होते ही मंदिर एक अलग ही आभा में जगमगा रहा था। हजारों की संख्या में मंदिर के कोने-कोने दीप प्रज्वलित कर रहे थे। वहीं मंदिर में चारों ओर लगी झिलमिल लिए मंदिर को अधिक आकर्षित बना रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। साथ ही मंदिर परिषद में शाम के वक्त भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी इस वर्ष मंदिर में आयोजित किया गया।.

Related Articles

AD
Back to top button