उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विकसित भारत पर इग्नू का वेबिनार संपन्न

रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विकसित भारत’ विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया

पुखरायां (कानपुर देहात): रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम और विकसित भारत’ विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. वंदना श्रीवास्तव ने अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को मिलने वाला 33% आरक्षण केवल प्रतिनिधित्व मात्र नहीं, बल्कि नीति निर्धारण में उनकी निर्णायक भागीदारी का द्वार है, जो ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करेगा। विशिष्ट वक्ताओं के रूप में प्रो. नवनीत मिश्रा और डॉ. पर्वत सिंह ने स्त्री-शक्ति को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया, वहीं डॉ. रीना कुमारी ने संचालन करते हुए रेखांकित किया कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से देश के विकास की गति कई गुना बढ़ जाएगी। कार्यक्रम में सहायक कुल सचिव डॉ. निशीथ नागर और प्रो. सपन अस्थाना सहित कई शिक्षाविद् व विद्यार्थी उपस्थित रहे, जहाँ वक्ताओं ने एकमत होकर माना कि आधी आबादी को नजरअंदाज कर पूर्ण प्रगति संभव नहीं है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button