उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

यूपी ने पाइथन कल्चरल गेम्स में जीता कांस्य पदक, दिव्यांश साहू ने बटोरी दो ट्रॉफियां

चंडीगढ़ में आयोजित प्रथम पाइथन कल्चरल गेम्स-2024 में उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 बॉल क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया

अमन यात्रा ब्यूरो, चंडीगढ़/ कानपुर देहात। चंडीगढ़ में आयोजित प्रथम पाइथन कल्चरल गेम्स-2024 में उत्तर प्रदेश की टीम ने 50 बॉल क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यूपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

यूपी टीम की जीत में दिव्यांश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें “दो मैचों में मैन ऑफ द मैच”, “मैन ऑफ द सीरीज” और “बेस्ट विकेटकीपर” के खिताब से नवाजा गया। एक मैच में अनुदेश चौरसिया को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिला, जिन्होंने कुल चार विकेट चटकाए।

शुभम भाटिया यूपी टीम के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आठ विकेट चटकाए।

यूपी टीम के कोच लेख चंद गुप्ता ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने असाधारण खेल दिखाया है। कांस्य पदक जीतना सम्मान की बात है। दिव्यांश साहू ने टीम के लिए अमूल्य योगदान दिया है।”

पाइथन कल्चरल गेम्स में भाग लेने वाली सभी टीमों ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट ने युवा प्रतिभाओं को उजागर करने और खेल भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नेपाल में होने वाली भारत और नेपाल की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

AD
Back to top button