उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान में 05 वाहनों पर कार्यवाही, ₹3.10 लाख से अधिक जुर्माना अधिरोपित

जनपद कानपुर देहात में उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है

कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात में उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22 जून 2026 की रात्रि में निदेशालय, लखनऊ की टीम एवं सुभाष सिंह, जिला खान अधिकारी कानपुर देहात द्वारा संयुक्त रूप से कानपुर-झांसी राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 60 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध परिवहन प्रपत्र के मौरम से लदे 04 वाहन तथा गिट्टी से लदा 01 वाहन संचालित पाया गया। संबंधित वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्यवाही करते हुए कुल ₹3,10,100 (रुपये तीन लाख दस हजार एक सौ मात्र) का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा उक्त धनराशि को मौके पर ही राजकोष में जमा कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में उपखनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनपद प्रशासन ने संबंधित वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि उपखनिज के परिवहन में निर्धारित नियमों एवं वैध प्रपत्रों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा ओवरलोडिंग से बचें, जिससे सुरक्षित एवं वैधानिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button