कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिला सम्मान

उत्कृष्ट कार्यों के लिए किए गए सम्मानित,खिले चेहरे

Story Highlights
  • ब्लॉक प्रमुख बोले लंबित कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण

पुखरायां। मलासा विकासखंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने उनका माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया।यह सम्मान समारोह ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान हुआ।ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख का माल्यार्पण कर व प्रशस्ति पत्र भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक के दौरान पुरानी कार्यवाही की पुष्टि करते हुए क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,पेयजल,स्वच्छता,जल संरक्षण,गौवंश संरक्षण,बाल विकास एवं पुष्टाहार,पेंशन योजना,प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी,स्वास्थ्य शिक्षा,परिवार नियोजन समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया।

ब्लॉक प्रमुख ने माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया।इनमें प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव,ग्राम प्रधान मुरलीपुर धर्मेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान बिहार जसवीर,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंगदपुर प्रेम कुमार,प्रधान प्रतिनिधि ततारपुर गोविंद पाल,ग्राम प्रधान गौरीकरन चंद्रशेखर,ग्राम प्रधान केशी महमूद हसन,ग्राम प्रधान बरगवां विनोद सिंह नायक,ग्राम प्रधान अकोढी मो नफीस,ग्राम प्रधान मुंडेरा धीरज सचान,प्रधान प्रतिनिधि मलासा वीरेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान थनवापुर दिलीप शंकर समेत अन्य ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान मिला।

सम्मान पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि जो भी कार्य लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा।उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर कच्चे को पक्का मकान,हर गांव को खुले में शौच मुक्त व हर पात्र किसान को सम्मान निधि देना चाहती है।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया,एडीओ अमित पांडेय,एडीओ अमिता मिश्रा,एडीओ विमल सचान,सल्लू पहलवान,ग्राम प्रधान जगदीशपुर धर्मेंद्र यादव,प्रधान प्रतिनिधि कछगांव धर्मेंद्र राजावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता,क्षेत्र पंचायत सदस्य नाहर सिंह,ग्राम प्रधान जिलेदार,सुजीत कटियार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: मछली पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम योजना के आवेदन शुरू, 7 जनवरी तक खुला रहेगा पोर्टल

Related Articles

AD
Back to top button