कानपुर देहात: रसूलाबाद में घरेलू विवाद के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग,युवकों ने बचाई जान
महिला को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान का प्रयास किया।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालू नहर पुल के पास एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में रामगंगा नहर में छलांग लगा दी।स्थानीय युवकों ने साहस और सूझबूझ से महिला को बचाया।जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद क्षेत्र के लालू नहर पुल के समीप एक महिला ने रामगंगा नहर में छलांग लगा दी।
महिला को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।इसी बीच मौके पर मौजूद युवक आमिर और विवेक ने तुरंत नहर में कूदकर महिला को बचाने का प्रयास किया।नहर में तेज बहाव के बाबजूद भी दोनों युवकों ने साहस का परिचय देते हुए महिला तक पहुंचने की कोशिश की।काफी मशक्कत के बाद वे उसे नहर से बाहर निकालने में सफल हुए। महिला को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला ने पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर यह कदम उठाया।घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा युवकों के साहस और मानवता की खूब सराहना की जा रही है।
कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है।उन्होंने पुष्टि की है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया था।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: डीएम कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये आवश्यक निर्देश



