कानपुर देहात में महिला की निर्मम हत्या,आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में बीती सोमवार की शाम पुस्तैनी मकान के विवाद में एक 35 महिला की बेरहमी से की गई हत्या मामले में पुलिस ने मृतका के दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर में हुई।मृतका मूल रूप से सिकंदरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और पति से अनबन के चलते पिछले छह वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।
करीब डेढ़ साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था।बताया जा रहा है कि उन्होंने मुगल रोड किनारे स्थित अपने हिस्से का मकान रेशमा के नाम कर दिया था।जिस पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था।मृतका की बड़ी बहन रेशमा जो भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ गांव की रहने वाली है ने बताया कि रेशमा अक्सर अपने भाइयों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कहती थी।शनिवार दोपहर करीब चार बजे उनकी रेशमा से आखिरी बार बात हुई थी।जिसमें उसने भाइयों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी थी।इस बात से रेशमा डरी हुई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान को लेकर रेशमा और उसके भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर भाइयों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा,थाना प्रभारी रीना गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।
मामले में मृतका रेशमा की बड़ी बहन सीमा ने भाइयों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाए हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि मृतका की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापामारी कर रहीं हैं।जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े- जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ समारोह संपन्न



