उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विकासिका साहित्यिक संस्था ने आयोजित किया सम्मान समारोह

आज सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज आज़ाद नगर के सभागार में विकासिका साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्ण कांत अवस्थी ने की

Story Highlights
  • पंडित चन्द्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह सम्पन्न
  • पंडित कृष्णकांत अवस्थी ने की अध्यक्षता

कानपुर। आज सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज आज़ाद नगर के सभागार में विकासिका साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्ण कांत अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि दीपक मालवीय ने बताया की योग्य प्रतिभाओं की सतत् कमी हो रही है जो चिंता का विषय है उन्होंने शिव शरण त्रिपाठी को मिले सम्मान को सार्थक बताया। डाॅ. दया दीक्षित ने पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों द्वारा की गयी स्वार्थ रहित पत्रकारिता के बारे में बताया तथा शिव शरण त्रिपाठी की निर्भीक पत्रिकारिता को सराहा और उसी से प्रेरणा लेने को कहा आज इसी की बहुत अवश्यकता है।

“प्रेरणा पुरुष” सम्मान से सम्मानित ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार संप्रति “दि मॉरल” समाचार पत्र के संपादक श्री शिव शरण त्रिपाठी ने कहाकि इस सम्मान से उनका दायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ गया है उन्होंने कहा कि आजकल सम्मान एवम पुरस्कारों की जो रेवड़ी की तरह बँट रहे हैं उनके प्रति अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी ने एवं संचालन श्रवण शुक्ल’ ने किया। कार्यक्रम मे विषय प्रवर्तन “विकासिका” के संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से दण्डी स्वामी रमाकांत शुक्ला, डाॅ. सुरेश अवस्थी, इरशाद कानपुरी में श्री त्रिपाठी के सम्मान में अपनी रचनाएँ पढ़ी। कार्यक्रम में डाॅ.जहान सिंह, शशि शुक्ला, अंकिता त्रिपाठी, सीता त्रिपाठी, आमोद श्रीवास्तव, राकेंद्र मोहन तिवारी, दुर्गा बाजपेई, विकास शुक्ल अक्षत् व्योम, प्रेम स्वरूप त्रिपाठी सहित नगर के सैकड़ों साहित्यकर, कवि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button