कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मृतक दो युवकों का पोस्टमार्टम उपरान्त हुआ अंतिम संस्कार

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हलधरपुर गांव के पास रविवार को बाइक तथा लोडर की टक्कर में बरौर की मड़ैया गांव निवासी दो दोस्तों की मृत्यु के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात उनका शव गांव लाया गया वहीं न्यू ईयर के मौके पर अचानक हुई इस ह्रदय बिरादक घटना से दोनो परिवारों की खुशियां गम में बदल गईं तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए उनके शव ले जाते समय क्षेत्रीय नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

Story Highlights
  • ह्रदय बिरादक घटना से दोनो परिवारों की खुशियां गम में बदल गईं

अमन यात्रा, पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हलधरपुर गांव के पास रविवार को बाइक तथा लोडर की टक्कर में बरौर की मड़ैया गांव निवासी दो दोस्तों की मृत्यु के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात उनका शव गांव लाया गया वहीं न्यू ईयर के मौके पर अचानक हुई इस ह्रदय बिरादक घटना से दोनो परिवारों की खुशियां गम में बदल गईं तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए उनके शव ले जाते समय क्षेत्रीय नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए तथा दुर्वशा ऋषि आश्रम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया वहीं मामले में भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही।

IMG 20230102 WA0071

बताते चलें कि बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौर की मड़ैया गांव निवासी अशोक पुत्र तारबाबू उम्र करीब 18 वर्ष तथा सौरभ पुत्र नीरज उम्र करीब 17 वर्ष रविवार की सुबह अपने घर से बाइक द्वारा किसी कार्य के लिए निकले थे कार्य निपटाकर वापस आते समय दोपहर में भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत हलधरपुर गांव के पास उनकी बाइक किसी लोडर से टकरा गई थी जिसमे दोनो की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई तथा गांव शोकाकुल में डूब गया वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात उनके शव गांव लाए गए तथा अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय माहौल गमगीन हो गया।

IMG 20230102 WA0072

वहीं जिला पंचायत सदस्य बरौर संजय सचान सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग भी इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा दोपहर के पश्चात दुर्वासा ऋषि आश्रम में दोनो शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button